Hamirpur News: करंट की चपेट में आकर किसान झुलसा
हमीरपुर, अगस्त 23 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बिलौटा ग्राम पंचायत के मजरा टेकचंद के डेरा निवासी ग्रामीण खेत में लगाए गए झटका तार के करेंट के चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेकचंद डेरा निवासी 45 वर्षीय सुनील निषाद पुत्र तुलसीराम निषाद शनिवार को अपना खेत में बोई गई खरीफ की फसल देखने गया था। खेत देखने के बाद देर शाम घर लौट रहे था तभी खेत में पशुओं से सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। किसान के करंट से झुलसने की जानकारी पर परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.