Hamirpur News: करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
हमीरपुर, जुलाई 6 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के कंडोर गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कंडोर गांव निवासी 55 वर्षीय कालका यादव पुत्र जगन्नाथ खेती करता था। बीती रात वह घर में विद्युत करंट की चपेट में आ गया तथा मौके पर उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। तब उन्होंने थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गांव जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: करंट लगने से युवक की मौत गांव में मातम जिनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.