Hamirpur News: औचक निरीक्षण में गंदगी और टूटी सड़कें देख लगाई फटकार
हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। डीएम अशोक कुमार ने शनिवार को अपराह्न नवीन गल्ला मंडी में संचालित ज्वार बाजरा केंद्रों का औचक निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नवीन गल्ला मंडी का भी निरीक्षण किया। जगह-जगह गंदगी पाए जाने तथा सड़कें टूटी देखकर उन्होंने मंडी कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम के औचक निरीक्षण से मंडी कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। डीएम को दोपहर बाद अचानक नवीन गल्ला मंडी आ धमके। उन्होंने सबसे पहले मंडी में संचालित हाट शाखा के ज्वार, बाजरा केंद्रों का निरीक्षण किया। हाट शाखा के प्रभारी मुबीन खान से उन्होंने खरीद के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंडी का निरीक्षण किया। वर्ष 2024 में बनाई गई मंडी के सड़कें ध्वस्त पाए जाने पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.