Hamirpur News: ओवरस्पीड वाहनों पर इंटरसेप्टर बाइकें लगाएंगी लगाम
हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। हाईवे पर बढ़ते हादसों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराई गई दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइकों को पुलिस लाइन परिसर से मंगलवार को एसपी मृगांक शेखर पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इन इंटरसेप्टर बाइकों को ट्रैफिक पुलिस में शामिल किया गया है। ये वाहन विशेष रूप से ओवरस्पीड, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के लिए उपयोग किए जाएंगे।इन आधुनिक इंटरसेप्टर बाइकों के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस को त्वरित रूप से विभिन्न मार्गों पर पहुंचने, संदिग्ध एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर निगरानी रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.