हमीरपुर, सितम्बर 5 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। गर्भाशय का ऑपरेशन कराने के बाद गांव लौटी एक महिला मरीज को अपने घर तक पहुंचने के लिए दलदली रास्ते में एक किमी लंबा सफर दर्द से कराहते हुए पैदल तय करना पड़ा। गांव के रास्ते में पड़ने वाली विरमा नदी को महिला ने नाव के सहारे खड़े-खड़े पार किया। इसके बाद नदी किनारे से लेकर घर तक दलदली रास्ता पैदल ही परिजनों की मदद से तय किया। इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। उधर, इस प्रकरण में बीडीओ का कहना है कि इस गांव की सड़क का निर्माण स्वीकृत हो चुका है। अक्टूबर माह से कार्य भी शुरू कराया जाना है। विकासखंड मुस्करा के रूरीपारा ग्राम पंचायत का मजरा गल्हिामऊ विरमा नदी किनारे बसा है। इस गांव में बारिश के दिनों में ग्रामीणों का जीन...