हमीरपुर, अगस्त 26 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। घर से बैंक जाने की बात कहकर निकले युवक का शव बुधवार को कस्बा से तीन किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चर्चा है कि युवक ऑनलाइन गेम में रकम हार गया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। इंसाफ के आत्महत्या के बावत उसके पिता और परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि इंसाफ ऑनलाइन बेट लगाकर गेम खेलता था, जिसमें वह बहुत रुपए हार गया था। जिसके चलते परेशान था। कस्बा के चारथोक शीतला माता मंदिर के पास का निवासी शमशेर उर्फ छिद्दू ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं इंसाफ और बिंसाफ। जिसमें बड़ा पुत्र 34 वर्षीय इंसाफ मंगलवार को लगभग 10 बजे सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर लगभग दो बज...