हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक नगर पालिका परिषद के रैन बसेरा हॉल में मासिक बैठक जिलाध्यक्ष श्याम चरन साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ऑफलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा न स्वीकारे जाने पर चिंता जताते हुए दोनों विकल्प खुले रखने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्याम चरन साहू ने अवगत कराया कि शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुक्रम में एक अक्टूबर के उपरान्त कोई भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा भौतिक रूप में यानी कि ऑफ लाइन स्वीकार नहीं किया जायेगा, केवल ऑनलाइन प्रेषित दावे ही स्वीकार किए जाएंगे। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स यानी कि वृद्धजन को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान कराने की उ...