Hamirpur News: एसबीआई की मुख्य शाखा में फैला करंट, उपकरण फुंके
हमीरपुर, जुलाई 21 -- Hamirpur News: राठ। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को मरम्मत के बाद जैसे ही चालू किया गया, वैसे ही बैंक के अंदर हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया। इससे बैंक के अंदर लगे विद्युत चालित उपकरण फुंक गए। इसकी वजह से कल से बैंक की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। जनरेटर चलाकर बैंक का संचालन किया जा रहा है। गनीमत रही कि हाई वोल्टेज करेंट दौड़ने की वजह से आगजनी जैसी घटना नहीं हुई। वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था। स्थानीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बैंक को सप्लाई के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। सोमवार को इस ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। सूचना पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल कर दी। इसके थोड़ी ही देर बाद बैंक के अंदर हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया। उस वक्त बैंक बंद होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.