हमीरपुर, जुलाई 13 -- Hamirpur News: कपसा रोड स्थित रहमानिया स्पोर्ट्स ग्राउंड में रविवार को मौलाना सलीम जाफरी (एम.एस.जे) स्पोर्ट्स मौदहा और रायफल क्लब बांदा के बीच 10-10 मिनट के चार क्वार्टर के साथ 40 मिनट का मैत्री हॉकी मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एमएसजे स्पोर्ट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रायफल क्लब, बांदा को 5-2 से हराकर जीत अपने नाम की। मुकाबले के पहले क्वार्टर के नौवें मिनट में बांदा के विजय ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद एमएसजे स्पोर्ट्स ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दूसरे क्वार्टर के 13वें और 15वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली। यह भी पढ़ें- Latehar News: रोमांचक मुकाबले में मायापुर बना संत जेवियर फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन तीसरे क्वार्टर के 26वें और 28वें मिनट में दो और गोल कर स्कोर 4-1...