Hamirpur News: एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, हड़कंप
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। राठ नगर में चोरी की वारदातों में अचानक से तेजी आई है। सोमवार की रात उरई स्टैंड के पास चोरों ने हार्डवेयर और किराना की दुकानों के ताले तोड़कर कैश और कीमती सामान की चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों की नजर जब टूटे तालों पर पड़ी तब चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। चोरी की अचानक बढ़ी वारदातों से व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है। राठ निवासी नीतीश कुमार की उरई स्टैंड पर किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को उन्होंने दुकान बंद की और घर चले गए। मंगलवार की सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर से 40 से 50 हजार रुपए का कीमती सामान और पांच हजार रुपए कैश की चोरी हो चुकी थी। उन्होंने यूपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.