हमीरपुर, जुलाई 16 -- Hamirpur News: मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंडेह में एक माह पूर्व हुई दिव्यांग शिक्षक की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच-पड़ताल करने की बात कह रही है। ग्राम खंडेह निवासी 30 वर्षीय ओमनारायण प्रजापति पुत्र बरदानी का शव 16 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला था। उसके गले में लैगी का फंदा कसा हुआ था। पहले तो परिजन आत्महत्या करने की बात कहते रहे, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने से मामला पलट गया।कोतवाली पुलिस ने 28 जून को मृतक की पत्नी प्रेमा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद कोतवाली पुलिस हत्यारोपियों का पता नहीं लगा सकी है। जिससे पुलिस की कार्...