Hamirpur News: एक्सप्रेस-वे में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: राठ। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया है। उमरिया गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम अज्ञात महिला का शव मिला था। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव को शिनाख्त के लिए सीएचसी में रखा दिया था। शिनाख्त न होने पर तीन दिन बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है जो अक्सर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर टहलती हुई देखी जाती थी। कई बार यूपीडा व डायल पुलिस ने उसे एक्सप्रेस-वे से नीचे उतारा था। आशंका जताई कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.