हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। दलित भाइयों को रास्ते में रोककर गाली-गलौज मारपीट करके जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में पुलिस ने कस्बे में सक्रिय एके-47 गैंग के चार सदस्यों पर दलित उत्पीडन का मुकदमा दर्ज किया है। गत सोमवार को रात 11 बजे कस्बे के ऊंछा थोक निवासी आकाश कुमार एवं उसके भाई साहिल को हाईवे में रोककर एके-47 गैंग के सदस्य पंकज विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, आदर्श सिंह ने गाली-गलौज करके जमकर पीटा था और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। पुलिस ने आकाश कुमार की तहरीर पर चारों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने तथा दलित उत्पीडन एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आदर्श सिंह, शिवम विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पंकज विश्वकर्मा भूमिगत है। पंकज विश्वकर्मा के ...