हमीरपुर, अगस्त 10 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र के ज़ख़ेला गांव में नमामि गंगे परियोजना की सप्लाई गांव में न हो पाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल किल्लत बनी हुई है। गांव के सभी ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ज़ख़ेला गांव में नमामि गंगे परियोजना के नलकूप व टंकी से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन पूरे गांव में सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव निवासी अनुराग पाठक, वीर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सप्लाई एक सप्ताह से अधिक से बाधित चल रही है। गांव के ऊंचाई वाले घरों में पानी की सप्लाई नहीं जा पा रही है। जिससे लोगो को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई है। लेकिन इस पर कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा ह...