Hamirpur News: उर्वरक दुकानों के औचक निरीक्षण, एक का लाइसेंस निलंबित
हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। खाद के नाम पर किसानों से निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत पर रविवार को एसडीएम करनवीर सिंह और जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर ने कस्बे के उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में मेसर्स जय महाकाल ट्रेडर्स पर रेट बोर्ड अपडेट नहीं मिला। मौके पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर भी नहीं मिले। पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और दुकान में उपलब्ध खाद के स्टॉक में मामूली अंतर मिलने पर प्रतिष्ठान का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जय महाकाल ट्रेडर्स पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले। विक्रेता ने अधिकारियों को बताया कि रजिस्टर पूरा करने के लिए मुनीम उन्हें घर ले गया था और किसी कारण से दुकान नहीं आया। रजिस्टर उपलब्ध न होने के कारण किसानों से फोन पर बातचीत नहीं हो सकी। ऐसे में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.