Hamirpur News: उरदना में सड़क के गड्ढे दे रहे हादसों को दावत
हमीरपुर, अक्टूबर 1 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा-बांदा मार्ग पर ग्राम उरदना के पास सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें नालियों का पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और आए दिन ई-रिक्शा व बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।इचौली निवासी सौरभ मिश्रा, टिकरी निवासी रामबाबू और राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव की नालियों का पानी सड़क पर आकर भर जाता है। पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को सड़क के गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। अचानक गड्ढे में पहिया पड़ने से बाइक सवार और ई-रिक्शा पलट जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आवागमन लगातार बना रहता है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की नजर सड़क की बदहाली पर नहीं पड़ रही है। लोगों ने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराकर जलभराव की समस्या द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.