हमीरपुर, जुलाई 22 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। उरई शहर में मंगलवार को हनी ट्रैप गैंग के खुलासे के बाद इस गैंग के सदस्यों के तार कस्बे से जुड़े हुए हैं। इस गैंग का सरगना अर्से से कस्बे में रहकर अपनी गतिविधियों को अंजाम देता रहा। इसके गिरोह में आसपास के इलाकों के कई महिला-पुरुष शामिल हैं। मंगलवार को फतेहपुर के एक बार कारोबारी ने उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने अश्लील वीडियो आदि बनाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने के एवज में 10 लाख की मांग कर रहे हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष शहर के जाने-माने होटल में ठहरे हुए हैं। व्यापारी की सूचना पर उरई पुलिस ने छापा मारकर महोबा जनपद के खन्ना थानाक्षेत्र के चिचारा गांव निवासी गणेश पांडेय तथा इसी थानाक्षेत्र के मवई खुर्द निवासी कौशिल्या को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ...