Hamirpur News: उधारी मांगने पर दुकानदार को पीटकर किया लहूलुहान
हमीरपुर, सितम्बर 15 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। उधारी के रुपये मांगने पर फास्ट फूड दुकानदार को युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव निवासी रोहित ने बताया कि भाई विपिन पुत्र सुरेश कुमार गांव में ही मोमोज-फिंगर की दुकान लगाता है। गांव के दो युवकों पर उसका तीन से चार हजार रुपये उधार हैं। सोमवार को भाई विपिन ने दोनों से उधारी के रुपये मांगे तो वह गाली गलौज करने लगे। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे भाई विपिन दुकान पर थे। तभी उक्त अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर व शरीर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.