हमीरपुर, अगस्त 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। भैंस लेकर जा रही महिला अचानक भैंस के बिदकने और ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को कानपुर में मौत हो गई। इस हादसे में भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे राठ-हमीरपुर मार्ग पर ललपुरा थाने से करीब दो सौ मीटर पहले ललपुरा गांव निवासी 48 वर्षीय सत्ती पत्नी महेश्वरीदीन भैंस चराकर घर जा रही थी, तभी ललपुरा की ओर से आ रहे ई-रिक्शा ने सत्ती को टक्कर मार दी। इस हादसे में सत्ती सहित रिक्शा में बैठे सिकरी गांव निवासी रचना पत्नी सुरेंद्र वर्मा व मासूम बच्चा अर्पित एवं खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी शिवपूजन व संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी ललपुरा थाने के उपनिरीक्षक आदित्य सक्सेना मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एं...