Hamirpur News: ईंट लदा ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने से बांदा मार्ग के नाले की सड़क ढही
हमीरपुर, अक्टूबर 8 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के पास स्टैंड में नेशनल हाईवे से जुड़े मार्ग में बांदा मार्ग पर बने नाले की सड़क अचानक ढहने से भारी गड्ढा हो गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हादसा रोकने के इंतजाम कराए हैं। स्टेट हाईवे बांदा, पैलानी तिंदवारी मार्ग कस्बे में आकर बस स्टॉप के समीप नेशनल 34 में आकर जुड़ता है। जिस जगह पर स्टेट हाईवे जुड़ता है, उसी जगह पर एक नाला गुजरता है। यह नाला अवतार मार्केट की ओर से महिषासुर आश्रम की तरफ हाईवे किनारे होकर गुजरता है। इस नाले में बड़ी आबादी का पानी आता है और बड़ी पुलिया होकर चांदथोक से गुजरकर कड़ोरन नाला में जाकर गिरता है।गुरुवार को दोपहर में ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने से अवतार मार्केट की तरफ नाला की छत टूटकर ढह गई। इससे भारी भरकम गड्ढा हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैरिकेडिंग लगाकर हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.