हमीरपुर, अक्टूबर 5 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित इसरो वैज्ञानिक पंक्ति पांडेय ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में गायत्री तपोभूमि में वट वृक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। कस्बा निवासी श्रवण कुमार पांडेय की बहू पंक्ति पांडेय वर्तमान में अहमदाबाद में रहकर इसरो में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2024 में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित किया था। रविवार को कस्बे में आने पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में गायत्री तपोभूमि में वट वृक्ष का पौधा रोपा। उन्...