हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र में जीएसटी विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात कार्रवाई करते हुए महोबा रोड पर ग्राम बसोट के पास सामान से लदे एक वाहन को पकड़ लिया। वाहन में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, परचून की सामग्री, लोहे की चादरें और बर्तन समेत लाखों का माल लदा हुआ था। सामान से संबंधित बिल और टैक्स दस्तावेजों की जांच के लिए वाहन को मुस्करा थाने में खड़ा कराया गया है।

बसोट के पास पकड़ा गया सामान से लदा वाहन जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर पूर्णिमा यादव के नेतृत्व में टीम ने शनिवार की रात उक्त कार्रवाई की। महोबा रोड से कस्बे की ओर आ रहे वाहन को ग्राम बसोट के पास रोककर चेक किया गया। इसके बाद वाहन में लदे सामान और उससे संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे गए, जो कि चालक मौके पर उपलब्ध नहीं करा सका। ...