Hamirpur News: इंस्टाग्राम में प्रेम के बाद युवती को गर्भवती कर प्रेमी गायब
हमीरपुर, जुलाई 22 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। इंस्टाग्राम से परिचय कर शादी का झांसा देकर युवक ने संबंध बनाकर युवती को गर्भवती कर दिया। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। जिससे आहत युवती ने थाने में तहरीर दी है।जनपद महोबा के थाना खन्ना के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने थाना में तहरीर देकर बताया कि थाना बिवांर के मसगवां गांव के युवक ने इंस्टाग्राम से परिचय कर लिया। इसके बाद फोन से बातचीत करने लगा। गांव में लगातार आकर फोन से बुलाकर युवती से मुलाकात करने लगा। युवती को शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो शादी करने की बात कहने पर इंकार कर रहा है। अब उससे फोन से बातचीत करना बंद कर दिया। युवती ने उसके गांव जाकर तलाश की मगर न मिलने पर परेशान होकर उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.