हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। कस्बे के प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर लगाए इंजेक्शन की वजह से मरीज के शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। मंगलवार की शाम मरीज को लेकर क्लीनिक पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगाम काटा। डॉक्टर ने बाहर अच्छा इलाज कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कस्बा बिवांर के पाथा देवी मंदिर के पास एक प्राइवेट क्लीनिक में ही मेडिकल स्टोर का संचालन होता है। इसी क्लीनिक में बाजार मोहल्ला निवासी रमेश पुत्र रामप्रकाश कुशवाहा ने दो दिन पहले शरीर में दाद की शिकायत के बाद इलाज कराया था। रमेश के अनुसार डॉक्टर ने उसे दो इंजेक्शन लगाए थे। एक इंजेक्शन हाथ में और दूसरा उसकी कमर में लगाया था। इंजेक्शन लगने के बाद उसके शरीर का बायां हिस्सा लकवा...