Hamirpur News: आवास को लेकर सचिव से मारपीट
हमीरपुर, सितम्बर 26 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। सरकारी आवास को लेकर आरोपियों ने सचिव के साथ लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी। सचिव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूंनी कलां गांव निवासी शिवकांत ने बताया कि वह सरीला के ग्राम पंचायत रिरूआ बुजुर्ग में सचिव के पद पर तैनात है। 21 सितंबर को गांव के कार्यालय भवन में सरकारी कार्य कर रहा था। तभी रिरूआ बुजुर्ग के जयशंकर पुत्र श्यामलाल यादव आवास को लेकर बहस कर गाली गलौज की। आवास न मिलने की दशा में जान से मारने की धमकी दी। जब उसे समझाया कि उसका नाम आवास प्लस सूची 2024 में सम्मिलित हैं। उक्त सूची शासन से स्वीकृत होने के बाद आवास का लाभ मिल जाएगा। लेकिन जयशंकर ने बात नहीं सुनी और अपने साथी रविंद्र निषाद के साथ मिलकर पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.