हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जनपद में बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से जनसामान्य के बचाव तथा आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। एडीएम (नमामि गंगे) विजय सिंह ने जन-जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के अंतर्गत जनपद के बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील ग्राम पंचायतों सहित अन्य क्षेत्रों में प्रचार वाहन के माध्यम से बाढ़, वज्रपात, सर्पदंश, डूबने तथा अन्य आपदाओं से बचाव संबंधी जागरूकता संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। जन-जागरूकता वाहन के साथ प्रशिक्षित आपदा मित्र एवं प्रशिक्षकों की भी तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : सुरक्षित शनिवार में बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके आपदा मित्र गांवों की गलियो...