Hamirpur News: आधा दर्जन व्हाट्सएप हैक, खातों से उड़ाए 28 हजार
हमीरपुर, सितम्बर 17 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। कस्बे में साइबर हैकरों के एक नए पैंतरे से युवाओं में दहशत फैल गई है। व्हाट्सएप पर भेजी गई एक संदिग्ध लिंक को खोलते ही एक के बाद एक आधा दर्जन लोगों के व्हाट्सएप हैक हो गए और कई लोगों के बैंक खातों से हजारों रुपए भी गायब हो गए।
घटना का विवरण कस्बा निवासी पीड़ित विपिन शुक्ला ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान लिंक आई थी। जैसे ही उसने लिंक को खोला, उसका व्हाट्सएप हैक हो गया। इसके बाद हैकर ने उसी के हैक किए गए व्हाट्सएप से उसके सभी साथियों को वही लिंक फॉरवर्ड कर दी। साथियों ने जैसे ही लिंक खोली, उनके भी व्हाट्सएप हैक हो गए। व्हाट्सएप हैक होने के बाद हैकर ने लोगों के खातों से पैसे निकालने शुरू कर दिए। रेशू विश्वकर्मा के खाते से आठ हजार रुपए, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा के खाते से छह हजार रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.