हमीरपुर, जुलाई 17 -- Hamirpur News: मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव छिरका में बकरियां चराने गई कक्षा आठ की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटना स्थल को दौड़ पड़े। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव छिरका निवासी राजू कुशवाहा की 12 वर्षीय पुत्री आकांक्षा उर्फ मुस्कान गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद आकांक्षा बकरियां चराने के लिए खेतों में गई थी। दिन में करीब तीन बजे के आसपास पलाश के पेड़ में आकांक्षा का शव दुपट्टे के फंदे से टंगा होने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। छात्रा के परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई। इस घटना को लेकर लोग...