Hamirpur News: आटो चालक को चाकू मारकर किया घायल
हमीरपुर, जुलाई 3 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। गुसियारी गांव के निकट आटो चालक को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गुसियारी गांव के निकट आटो चालक 38 वर्षीय उदयभान पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम पढोरी गंभीर हालत में खून से लथपथ पडा मिला। जिसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर आटो चालक का इलाज किया जा रहा है। जबकि आटो चालक पर चाकुओं से हमले की जानकारी मिल रही है। लेकिन उसके साथ ऐसी घटना क्यों और किसके द्वारा की गई इसकी जानकारी नहीं है।कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। चाकू मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.