हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से नगर पंचायत कार्यालय सरीला परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस (जीएमडी) किट और वजन मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम/ईओ विकास कुमार यादव ने की। वितरण से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के वजन और लंबाई की नियमित निगरानी में सुविधा होगी। इससे बच्चों की वृद्धि और पोषण की स्थिति का आंकलन करने तथा कुपोषण की स्थिति में समय से पहचान करने में मदद मिलेगी। जीएमडी में लंबाई-ऊंचाई और वजन मापने वाले उपकरण शामिल होते हैं। एसडीएम/ईओ विकास कुमार यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जमीनी स्तर पर बच्चों और महिलाओं की पोषण संबंधी निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आधुनिक उपकरण उपलब्ध होने से लाभार्थियों की ग्रोथ मॉनिटरिंग...