हमीरपुर, अक्टूबर 14 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। रबी अभियान शुरू होते ही कृषि विभाग ने अवैध कीटनाशकों की बिक्री की रोकथाम को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सहित अन्य माध्यमों से साइक्लोसीनोन हर्बीसाइड की अवैध, अपंजीकृत एवं अनाधिकृत बिक्री के संबंध में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विक्रेताओं को लाइसेंस और अभिलेख संबंधी निर्देश जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ.इन्द्रेषु कुमार गौतम ने कहा कि सभी निजी कीटनाशक विक्रेता वैध लाइसेंस के अंतर्गत ही कीटनाशकों का क्रय-विक्रय करें तथा लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साइक्लोसीनोन हर्बीसाइड सहित किसी भी कीटनाशक की अवैध, अपंजीकृत अथवा अनाधिकृत बिक्री न की जाए। विक्रेताओं को कीटनाशकों के क्...