Hamirpur News: अर्जुन सहायक नहर फटी, सैकड़ा बीघा की फसलें डूबी
हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई थी, ऐसे में गुरुवार की रात क्षेत्र की अर्जुन सहायक नहर फटने से सिसोलर क्षेत्र के दर्जनों किसानों की एक सैकड़ा से अधिक बीघे में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई। फसले पूरी तरह से डूबने से सड़के का खतरा सताने लगा है। किसानों ने कहा कि प्रशासन ने यदि समय रहते नहर की मरम्मत नहीं कराई तो अन्य किसानों की फसलों के नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्षेत्रीय किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मंशा से सरकार ने अर्जुन सहायक नहर का निर्माण कराया था, लेकिन बरसात के कारण उक्त नहर फटने से इस नहर से निकलने वाला पानी किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। किसानों ने बताया कि उक्त नहर का पानी गुरुवार से ओवरफ्लो हो रहा था रात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.