हमीरपुर, अगस्त 10 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। लाखों की लागत से बनाया गया अमृत सरोवर तालाब के चारो तरफ के पाथवे में दरार हो जाने से धंस गया है। इसके साथ ही कटीली झाड़ियां उग आने से अब वहां स्थानीय लोगों ने जाना बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मरम्मत कराने व कटीली झाड़ियों की सफाई की मांग की है। कस्बा बिवांर के थाना परिसर में 4 साल पहले ग्राम प्रधान ने लाखों रुपए से अमृतसर तालाब का निर्माण कार्य कराया था। तालाब के किनारे बैठने के लिए चारों तरफ सीमेंट कुर्सी का निर्माण कार्य कराया था। हर दिन शाम को स्थानीय लोग तालाब किनारे जाकर सीमेंट कुर्सी में बैठकर लुफ्त उठाते रहे हैं। तालाब के चारों तरफ बनाया गया पाथवे रास्ता अधिक समय न देकर भारी भरकम दरारों के पड़ने से उखड़ कर धंस गया। तालाब के किनारे बैठने के लिए बनाई गई सीमेंट की कुर्सी टूटकर क्...