हमीरपुर, नवम्बर 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से डीएम अशोक कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नगर पालिका की टीम द्वारा शहर के बस स्टैंड, अमन शहीद, नगर पालिका तिराहा सहित प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान संबंधित लोगों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।प...