Hamirpur News: अप्रशिक्षित लोग बना रहे नजर के चश्में
हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन और प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट के जगह-जगह चश्मा की दुकानें खुली हुई है। जहां पर मामूली जांच कर लोगों की आंखों की रोशनी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कस्बे में कई चश्माघरों में आंखों की जांच को लेकर गंभीर समस्या खड़ी हो गई हैं। गली गली खुले चश्मालयों में न तो प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट तैनात हैं और न ही पंजीकरण संबंधी मानकों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में बिना आवश्यक योग्यता वाले लोग आंखों की जांच कर मरीजों को चश्मे का नंबर बता रहे हैं। जिससे उनकी आंखों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग चश्माघरों में आंखों की जांच कराई तो प्रत्येक जगह अलग-अलग नंबर का चश्मा बताया गया। इससे जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.