Hamirpur News: अन्ना मवेशी से टकराया बाइक सवार, सीने में सींग घुसने से मौत
हमीरपुर, अक्टूबर 17 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। थाना जलालपुर स्थित बेतवा नदी के पुल पर शुक्रवार की शाम अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मवेशी की सींगें उसकी सीने में धंस गई थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मवेशी की भी मौत हो गई। बाइक में सवार एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना जलालपुर के भेड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय अवधेश यादव पुत्र हरनाम यादव उर्फ चिल्लू बाइक से जनपद जालौन के कदौरा कस्बा गया था। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे के आसपास अवधेश गांव की तरफ आ रहा था। बीच रास्ते पड़ने वाले बेतवा नदी के पुल से पहले ही उसकी बाइक की सड़क पर घूम रहे अन्ना मवेशी से टक्कर हो गई। जिससे अन्ना मवेशी की सींगें अवधेश की छाती में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.