हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: बिवांर। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद विकास खंड मुस्करा में सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में बंद करने का अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को सड़कों में घूम रहे मवेशियो को चरवाहों ने गौशाला पहुंचाना शुरू कर दिया। मुस्करा विकासक्षेत्र में करीब 21 गौशालाएं संचालित हैं। लेकिन गोवंश संरक्षण का कड़ाई से पालन न होने से सुबह-शाम सड़कों पर अन्ना गोवंश का झुंड घूमता रहता है। दो दिन पूर्व ही निवादा गांव निवासी उपेंद्र का पुत्र स्वराज अन्ना गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिलाधिकारी द्वारा कल आयोजित बैठक में सभी बीडीओ को तीन दिन के अंदर सड़कों और गलियों को अन्ना गोवंश से मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: जरूरी फोटो-- गोवंश की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राज...