हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। मजदूरी करके घर लौट रहे मजदूर की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में घुस गई। अंधेरा होने की वजह से किसी की नजर भी नहीं पड़ी। काफी देर बाद राहगीरों ने खाई में रोशनी देखी तब दुर्घटना का पता चला। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

खाई में गिरी बाइक, सीएचसी में मृत घोषित जनपद महोबा की महोबकंठ थानाक्षेत्र के गड़ौरा गांव निवासी रामकुमार अहिरवार ने बताया कि उसका 28 वर्षीय छोटा भाई देवेंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार को बाइक लेकर मजदूरी करने राठ आया था। शाम के जब घर लौट रहा था, तभी मझगवां थाने के गिरवर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में...