हमीरपुर, अगस्त 2 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। बहन-बहनोई के पास रहकर फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौदहा तहसील के सिजनौडा गांव निवासी 55 वर्षीय सूरज सिंह अविवाहित था और पचखुरा बुजुर्ग निवासी अपने बहनोई रामनाथ सिंह के साथ यहां रहकर फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करके जीवन यापन करता था। गत कई दिनों से यह पचखुरा बुजुर्ग में था। बीती रात किसी बात से क्षुब्ध होकर गांव से चला आया और यमुना साउथ बैंक एवं भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 40 के समीप किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वृद्धा ने जहरीला पदार्थ...