Hamirpur News: अधेड़ को सोते समय सर्प ने डसा, कानपुर में भर्ती
हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के कुतुबपुर गांव के मजरा खोड निवासी अधेड़ को रविवार की रात में सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार हो रहा है।कुतुबपुर खोड निवासी 55 वर्षीय राम यादव को रविवार की रात में जमीन पर सोते समय दो बजे सर्प ने पेट में नाभि के पास डस लिया। उसने रात में परिजनो को जानकारी दी। तब उसे उपचार के लिए सीएचसी कुरारा लाए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर लेकर गए है वहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.