Hamirpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो पलटा, तीन घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 11 -- Hamirpur News: मौदहा। कानपुर-सागर मार्ग में रविवार सुबह हुई सडक दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनमे से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौदहा कोतवाली क्षेत्रक्षेत्र से निकले खूनी हाईवे के नाम से प्रसिद्ध नेशनल हाईवे 34 पर छिरका के निकट उस समय हडकंप मच गया। जब एक अज्ञात वाहन ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे आटो पलटने से खन्ना निवासी देवनारायण (35) पुत्र रामप्रकाश, कबरई निवासी किशुनिया (55) पत्नी भुजबल, मूलमती (65) पत्नी नाथूराम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से देवनारायण को गंभीर चोंटों के चलते सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दोनों घायल महिलाओं का मौदहा के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.