Hamirpur News: अज्ञात कारणों से रिहायशी मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
हमीरपुर, जुलाई 8 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास एक रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग से नकदी भी जली है। इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके पर दमकल दस्ता भी पहुंच गया। उधर, कस्बे की एक रेडीमेड दुकान में भी आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। थानाक्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी बाबूजी के घर में सुबह 10 बजे के आसपास अज्ञात कारणों के चलते आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। पड़ोसी आग बुझाने को टूट पड़े, लेकिन आग बढ़ती चली गई। आग की चपेट में आकर घर-गृहस्थी का सामान जलने लगा। फ्रिज, इंडक्शन, मिक्सर, ड्रम, गेहूं, चावल सहित गृहस्थी का सारा सामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.