हमीरपुर, सितम्बर 22 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई के दौरान अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। रात में कई बार विद्युत सप्लाई बाधित होने से लोगों की नींद हराम हो रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कस्बा कुरारा सहित ग्रामीण क्षेत्र में शाम को विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। घंटों तक सप्लाई बाधित रहती है जिससे लोगों को रात में परेशानी कासामना करना पड़ता है। कस्बा निवासी रमेश कुमार, संतोष, महेंद्र, रणजीत, राम जीवन आदि ने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती से लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युतापूर्ति बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी समय से नहीं मिल पाती है। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता से विद्युत...