हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के तहत बन रही मुख्य नहर के निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने में 81 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। जल संस्थान के फिल्टर प्लांट से निकलने वाले अतिरिक्त पानी को 635 मीटर लंबी लाइन बिछा कर शीशमहल से पंचक्की चौराहे तक भेजा जाएगा। जिससे नहर में पानी नहीं होने से निर्माण कार्य किया जाएगा। गौला बैराज से मोटाहल्दू तक की जमरानी नहर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। वहीं शीशमहल फिल्टर प्लांट से निकलने वाले पानी के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। नहर में दिनभर पानी होने से दिक्कत बनी हुई है। इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग की जमरानी बांध इकाई 81 लाख रुपये की लागत से नई लाइन बिछाने जा रही है। 635 मीटर लंबी लाइन से प्लांट से निकलने वाले पानी को नहर में गिरने से पहले ही पंचक्क...