Haldwani News: 80 की रफ्तार सीमा वाली टैक्सी का 99 की स्पीड में चालान
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हाईटेक ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां एक टैक्सी वाहन में कंपनी-फिटेड स्पीड गवर्नर लगे होने के बावजूद परिवहन विभाग ने उसका ओवरस्पीडिंग का चालान थमा दिया। पीड़ित वाहन स्वामी अब आरटीओ दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर है। गौलापार के किशन नगरी निवासी अनिल कुमार अपनी आजीविका चलाने के लिए मारुति स्विफ्ट डिजायर यूके 04टीसी7878 को टैक्सी के तौर पर संचालित करते हैं। बीती तीन तारीख को उनके मोबाइल पर दो हजार रुपये का ई-चालान पहुंचा, तो उनके होश उड़ गए। आरटीओ द्वारा जारी विवरण के मुताबिक, 3 सितंबर की सुबह 10:47 बजे हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बेलबाबा मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों ने उनकी कार की रफ्तार 99 किमी प्रति घंटा दर्ज की, जबकि चालान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.