Haldwani News: 47 लाख लेकर न प्लॉट दिया, न बनाया मकान
हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। प्लॉट खरीदकर उस पर मकान बनवाने का सपना दिखाकर रेलवे के टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) से 47 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। काठगोदाम पुलिस ने पीड़ित टीटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वह कोर्ट गए। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम में तैनात टीटी सुधीर कुमार ने अदालत में दायर वाद में कहा कि दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी भीम सिंह मेहरा से 2021 में उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने जान पहचान के कुछ समय बाद दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में 1200 वर्गफुट का प्लॉट 40 लाख रुपये में दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके बाद उनसे पूरी 30 लाख की रकम सुधीर से ले ली। बाद में प्लॉट पर मकान बनाकर देने की बात कहकर 17 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.