हल्द्वानी, नवम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। चार महीने से विवाह आयोजनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नवंबर का तीसरा सप्ताह खुशियां लेकर आने वाला है। देवउठनी एकादशी के साथ ही 20 नवंबर को चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद घरों में शहनाइयां गूंजेंगी और शादी समारोहों की तैयारियां जोर पकड़ेंगी। हल्द्वानी के ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. नवीन चंद्र जोशी के अनुसार, नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए कुल 10 शुभ मुहूर्त रहेंगे। नवंबर में 21, 24, 25, 26 और 30 नवंबर को विवाह के योग हैं, जबकि दिसंबर में 2, 4, 5, 11 और 12 दिसंबर को शुभ मुहूर्त रहेंगे। 12 दिसंबर के बाद सहालग पर विराम लग जाएगा। इसके बाद 19 जनवरी 2027 से विवाह का लंबा दौर शुरू होगा। जनवरी में सात, फरवरी में सबसे अधिक 14 और मार्च में छह शुभ मुहूर्त रह...