Haldwani News: 15 रुपये में महज दो घूंट: बस और रेलवे स्टेशनों पर चाय के नाम पर खुली लूट
हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। सफर की थकान मिटाने और दिनभर की सुस्ती भगाने के लिए ली जाने वाली चाय की चुस्की अब आम जनता की जेब पर भारी डाका साबित हो रही है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और शहर के प्रमुख चौराहों पर चाय के शौकीनों को 15 रुपये चुकाने के बाद भी कप में महज 10 मिलीलीटर चाय ही नसीब हो रही है। दो घूंट में खत्म होने वाली इस चाय के पीछे दुकानदार भले ही महंगाई और लागत का रोना रो रहे हों, लेकिन यदि आंकड़ों के तराजू पर तौला जाए तो यह सीधे तौर पर 12 गुना अधिक मुनाफे की खुली वसूली है। मजेदार बात यह भी है कि जिस कागज के ग्लास में चाय दी जा रही है उसमें भी खेल है, कई जगह देखने मे आया कि ग्लास सामने से देखने में बड़ा नजर आता है जबकि वास्तविकता में उसका तला अंदर से उठा हुआ होता है यानी ग्लास की लंबाई तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.