हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरणविद् आशुतोष पंत की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 15 दिनों में जिलेभर के 38 स्थानों पर पौधरोपण कर चुके हैं। ग्रामीणों को निशुल्क पौधे भी वितरित किए गए हैं। इस वर्ष 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते तापमान, ऑक्सीजन की कमी और पर्यावरणीय असंतुलन से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान से जुड़ने की अपील की। अभियान में डॉ. विनोद बिरखानी, डॉ. हरीश जोशी, मुकेश जोशी, कपिल राणा, असित मंडल, मदन आर्य, महेश तिवारी, गोपाल जोशी, आशुतोष साही, मनोज पाठक, कमल जोशी, गोविंद बल्लभ भट्ट, योगेश जोशी आदि का सहयोग रहा है।...