हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आजादी के पर्व यानी 15 अगस्त को ही इस बार हरियाली तीज पर्व भी मनाया जाएगा। इसके अलावा 17 अगस्त को नागपंचमी, बिरुड़ पंचमी और लोकपर्व घी त्योहार का विशेष संयोग बन रहा है। इसी दिन से कुमाउंनी लोकपर्व सातूंआठूं की शुरुआत होगी। प्रमुख पर्व एक साथ होने से इस बार उनका उल्लास भी दोगुना होगा। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखेंगी। हरियाली तीज पर महिलाएं हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहनकर भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करती हैं। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej Muhurat: हरियाली तीज पर ये है शिव पूजन और जलाभिषेक का सबसे उत्तम मुहूर्त और विधि हरा रंग भगवान शिव और बुध का प्रि...